वैशाली: पर्यटन सूचना केंद्र का प्रधानमंत्री के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 7 मार्च को किया जाएगा लोकार्पण ।
वैशाली में बनकर तैयार पर्यटन सूचना केंद्र एवं साउंड एंड लाइट शो का लोकार्पण प्रधानमंत्री द्वारा गुरुवार दिनांक 7 मार्च , 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा।लोकार्पण को लेकर वैशाली में भव्य तैयारी की जा रही है।वहीं आज पर्यटन विभाग के उप निदेशक श्री प्रदीप गुप्ता द्वारा दिन भर यहीं रह कर मुआयना किया गया।