वैशाली: वैशाली विधायक ने मतैया सहित प्रखंड क्षेत्र के दो सड़कों के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास ।
माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास का कार्य हो रहा है । वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल ने प्रखंड क्षेत्र के दो सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए कहा । इस अवसर पर नव निर्वाचित प्रखंड प्रमुख निर्मला देवी के प्रतिनिधि मनीष तिवारी ने नारियल फोड़ कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ ।