वैशाली: हाइवा की ठोकर से हरपुर बसंत में गोवंशीय पशु घायल ।
थाना क्षेत्र के लालगंज वैशाली मुख्य मार्ग पर स्थित हरपुर बसंत में रविवार की सुबह को हाइवा वाहन ने एक गोवंशीय पशु को टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर गया। ठोकर मारते हुए हाइवा मौके से चलते बने।गोवंशीय पशु के घायल होने की सूचना मिलने पर ग्रामीणों एवं हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता भी वहां पर पहुंच गए।