पटेरा: पटेरा स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Patera, Damoh | Apr 9, 2026 प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरुवार दोपहर 1 बजे करीब पटेरा स्वास्थ्य केंद्र में विशेष जांच शिविर आयोजित किया गया,शिविर में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया गया।जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रीता चटर्जी ने बताया कि अभियान के तहत चिन्हित जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की विशेषज्ञों द्वारा जांच की जा रही है।