संदेश: कोरी बाजार में नाला निर्माण न होने से जलजमाव, ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, आगजनी कर किया सड़क जाम और प्रदर्शन
भोजपुर जिला के संदेश प्रखंड के कोरी बाजार में जलजमाव से स्थानीय लोग परेशान हैं। नाला निर्माण न होने से पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। बुधवार को ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। गर्मी और बरसात में समस्या और बढ़ जाती है। ग्रामीणों की मांग है कि जल जमाव की स्थिति को जल्द निवारण किया जाए वरना आगे भी प्रदर्शन जारी रहेगा।