खगड़िया: बहादुरपुर में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस कर रही जांच
अलौली प्रखंड क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने दहेज प्रताड़ना को लेकर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान बहादुरपुर निवासी सचिन कुमार की पत्नी पार्वती कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि पार्वती कुमारी की शादी 18 जून 2025 को हिंदू रीति-रिवाज के साथ सचिन कुमार से हुई