विदिशा नगर: विदिशा जिला न्यायालय परिसर में अभिभाषक संघ चुनाव, मतदान को लेकर उत्साह
विदिशा जिला अभिभाषक संघ के एक वर्षीय कार्यकाल के लिए शनिवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा। सुबह 10:30 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया दोपहर 3 बजे तक चलेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट लल्लू लाल जैन ने बताया कि कुल 511 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुबह 10:30 बजे से शनिवार दोपहर 1 बजे तक 180 अधिवक्ताओं ने मतदान किया।