बलिया: हनुमानगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन, कार्यकर्ताओं ने संकल्प से सिद्धि अभियान पर की चर्चा
Ballia, Ballia | Jun 6, 2025 भारतीय जनता पार्टी के बलिया जिला कार्यालय, हनुमानगंज में शुक्रवार को दिन में एक बजे ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।