लोकसभा चुनाव में 13 मई को मतदान हुआ था। 4 जून को पीजी कॉलेज में जिले की ईवीएम की मतगणना होगी। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बताया सुबह 8 बजे से डाक मतपत्रों से गणना शुरू होगी। 8:30 बजे से ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। इसके पहले 7 बजे डाक मतपत्र का स्ट्रांग रूम खुलेगा। मतगणना के लिए 90 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।