विद्यालयों में बच्चों की बढ़ती अनुपस्थिति और कुछ क्षेत्रों में तस्करी, चोरी व अन्य आपराधिक गतिविधियों की ओर उनके बढ़ते झुकाव ने समाज के साथ-साथ पुलिस को भी चिंतित किया है। इसी चिंता से प्रेरित होकर प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा ऑपरेशन सद्भावना की शुरुआत की गई है, जिसका उद्देश्य बच्चों को अपराध की दुनिया से दूर रखते हुए उन्हें शिक्षा और सुरक्षित भविष्य की ओर प्रेरित