पीलीभीत: टाटरगंज गुरुद्वारा साहिब में आगजनी मामले में कार्रवाई न होने से लोगों में रोष, कार्रवाई की उठी मांग
पीलीभीत हजारा थाना क्षेत्र के टाटरगंज में सिख संगत ने गुरुद्वारा साहिब परिसर में एकत्र होकर जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग उठाई। संगत का आरोप है कि पंजाबी संगठन से जुड़े एक जिला अध्यक्ष ने गुरुद्वारा साहिब के रजिस्ट्रेशन के नाम पर कमेटी से 20 हजार रुपये लिए थे, लेकिन बाद में रकम वापस नहीं की। लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग।