होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में पीपल चौक पर एनएचएम संविदा कर्मचारी अपनी मांग को लेकर बैठे धरने पर
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारी अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार को शहर के पीपल चौक पर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने सरकार और संबंधित विभाग के समक्ष अपनी लंबित मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। धरने में शामिल कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी विभिन्न मांगें लंबित हैं, जिन पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।