डुमरांव: 131 फीट के चोरी हुए टावर और जनरेटर मामले में प्राथमिकी दर्ज, दो संदिग्ध चिह्नित, एक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
Dumraon, Buxar | Jun 13, 2026 डुमरांव में गायब हुए 131 फीट लंबे टावर और 15 केवीए के जेनरेटर को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि उस स्थल को चिह्नित कर लिया गया है जहां जनरेटर चोरी होने के बाद रखा गया था। कुछ ही घंटों में जनरेटर के बरामद होने का दावा पुलिस कर रही है।