कतरीसराय: कतरीसराय पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त
कतरीसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत परमानंदपुर गांव के समीप सकरी नदी में अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। इस संबंध में बुधवार की शाम 4 बजे थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। पुलिस टीम को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। जब्त वाहन को थाना लाया गया।