अरवल: होम्योपैथिक के जनक सैमुअल हैनिमैन की जयंती धूमधाम से मनाई गई
Arwal, Arwal | Apr 12, 2025 जिला मुख्यालय स्थित एक निजी हाल में शनिवार शाम 7:00 बजे होम्योपैथिक चिकित्सक संघ की ओर से होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक डॉक्टर सैमुअल हैनिमैन की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन संघ के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। मंच संचालन का दायित्व जिला होम्योपैथिक चिकित्सक संघ के सचिव डॉ. ज्योति प्रसाद ने किया।