अरवल: सड़क हादसे में दो की मौत, सदर अस्पताल में परिजनों से मिले भाजपा नेता और पंचायत प्रतिनिधि
Arwal, Arwal | Apr 12, 2025 अरवल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद शनिवार दोपहर 12:00 बजे सोहसा पंचायत के पूर्व मुखिया एवं मुखियाप्रतिनिधि मनोज शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पीयूष शर्मा ने सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।