इटकी: यमुना नगर में मां तारा आश्रम से निकाली कलश शोभायात्रा
Itki, Ranchi | Sep 6, 2024 जय मां तारा भक्त मंडल की ओर से शुक्रवार को हरमू रोड, यमुनानगर आश्रम से कलश शोभायात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। आश्रम स्थापना दिवस पर निकली शोभायात्रा में पालकी पर विराजमान प्रतीक तौर पर मां तारा का स्वरूप भी शामिल था। इसे श्रद्धालु कंधे पर उठाकर शोभायात्रा में शामिल थे।