इटकी: इटकी में इटकी ब्लॉक के सैकड़ों युवाओं ने सोमवार को आजसू पार्टी का दामन थामा
Itki, Ranchi | Sep 2, 2024 इटकी ब्लॉक के सैकड़ों युवाओं ने सोमवार को आजसू पार्टी का दामन थामा। पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने सभी को पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर सुदेश ने कहा कि सभी युवा साथियों का पार्टी में हार्दिक स्वागत है। हमें उम्मीद है कि आपके आने से पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। झारखंड के विकास की धारा को तेज करने के लिए युवाओं की भागीदारी और सहयोग की आवश्यकता है।