इटकी: JSSC की कार्यशैली से हाईकोर्ट नाराज, अध्यक्ष को अवमानना नोटिस जारी,सशरीर आने का आदेश
Itki, Ranchi | Sep 5, 2024 शिक्षक नियुक्ति को लेकर मीना कुमारी एवं अन्य की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने JSSC की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई है। गुरुवार को हाईकोर्ट ने JSSC अध्यक्ष के ऊपर अवमानना का नोटिस जारी करते हुए कोर्ट के समक्ष सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया है।