इटकी: हत्या के मामले में ट्रायल फेस कर रहे आरोपी को पर्याप्त सबूत के अभाव में रांची सिविल कोर्ट से किया गया बरी
Itki, Ranchi | Sep 4, 2024 अपर न्यायायुक्त अरविंद कुमार दो की अदालत ने हत्या के मामले में ट्रायल फेस कर रहे आरोपी गंगा साहू को पर्याप्त सबूत के अभाव में बरी कर दिया है। उस पर लापुंग निवासी कैलाश साहू की हत्या करने का आरोप था। घटना को लेकर लापुंग थाना में 10 जून 2019 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।