लाडपुरा: भतीजी के ससुराल पक्ष ने सरिए से किया हमला, जीजा व चाचा घायल, साउंड नहीं बजने के विवाद में हुआ था झगड़ा
Ladpura, Kota | Dec 31, 2025 गोद भराई के कार्यक्रम में डीजे का साउंड ठीक से नहीं बजने के विवाद पर बीच में बोलने पर दो परिवारों में झगड़ा हो गया। भतीजी के ससुराल पक्ष के लोगों ने पीहर पक्ष के लोगों से मारपीट कर दी।