लाडपुरा: कोटा में करंट लगने से युवक की मौत, वह भाई के साथ कबूतर जाली का नाप लेने गया था, फीता हाथ से छूटकर नंगे तार पर गिरा
Ladpura, Kota | Dec 31, 2025 कोटा के एक मकान में कबूतर जाली लगाने के लिए नाप लेते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। अचेत हालात में मौके पर मौजूद लोगों ने उसे संभाला और इलाज के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाए। घटना सुबह 11 बजे के आसपास दादाबाड़ी थाना क्षेत्र के तीन बत्ती इलाके की है। ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर युवक को मृत घोषित किया। युवक सोनू शाक्यवाल (26) निवासी श्रीनाथपुरम अपने बड़े भ