नौगावां सादात: नौगांवा थाना पुलिस ने शहर में चलाया चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और काटे चालान
नौगांवा सादात पुलिस ने खेड़ी के मोड़ पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान यातायात माह के तहत चलाया गया। उपनिरीक्षक जयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों और बिना सीटबेल्ट गाड़ी चलाने वालों के चालान काटे। इस अभियान के दौरान कुल 15 बाइक और 5 गाड़ियों के चालान किए गए।