नौगावां सादात: नौगांवा थाना पुलिस ने शराब जैसी धारा में फरार चल रहे वारंटी को किया गिरफ्तार
नौगांवा सादात पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अवधमान सिंह भदौरिया के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।