सैदपुर: तीर्थ यात्रा पर निकले MP के वृद्ध किसान को नसीरपुर में तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम
तीर्थ यात्रा पर निकले मध्य प्रदेश के एक 70 वर्षीय बुजुर्ग किसान की भीषण सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद घटना की जानकारी मिलने पर जहाँ मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है वहीं उनके साथी यात्रियों में भारी चीख-पुकार मची हुई है। सैदपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध तहरीर लेकर जाँच शुरू कर दी है।