Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

भिवानी: सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने रोहतक से हेरोइन लाने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bhiwani, Bhiwani | Jul 6, 2026

MORE NEWS

भिवानी:-हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन पहुंचे भिवानी

सफाई कर्मचारियों के लिए चिकित्सा कैंप का किया उद्घाटन

आयोग के चेयरमैन ईश्वर पलाका ने कहा : बगैर सुरक्षा उपकरणों के सफाई कर्मचािरयों को सीवर टैंक में नहीं उतरने दिया जाएगा

सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा महत्वपूर्ण, इसके लिए नगर पालिका, नगर निगम, नगर परिषद के अधिकारियों को दिए गए है आदेश, सफाई से पहले सुरक्षा नियमों का रखे ध्यान : चेयरमैन

सफाई कर्मचारियों ने ठेका प्रथा बंद करने, समय पर वेतन देने संबंधी मांगों को आयोग के सामने रखा

आयोग चेयरमैन बोले : सरकार के सामने सफाई कर्मचारियों की मांगों की करेंगे पैरवी, निकालेंगे हल।

भिवानी:-हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन पहुंचे भिवानी सफाई कर्मचारियों के लिए चिकित्सा कैंप का किया उद्घाटन आयोग के चेयरमैन ईश्वर पलाका ने कहा : बगैर सुरक्षा उपकरणों के सफाई कर्मचािरयों को सीवर टैंक में नहीं उतरने दिया जाएगा सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा महत्वपूर्ण, इसके लिए नगर पालिका, नगर निगम, नगर परिषद के अधिकारियों को दिए गए है आदेश, सफाई से पहले सुरक्षा नियमों का रखे ध्यान : चेयरमैन सफाई कर्मचारियों ने ठेका प्रथा बंद करने, समय पर वेतन देने संबंधी मांगों को आयोग के सामने रखा आयोग चेयरमैन बोले : सरकार के सामने सफाई कर्मचारियों की मांगों की करेंगे पैरवी, निकालेंगे हल।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 28, 2026

डाबर धाम स्थित श्री बाबा मेहूंनाथ आश्रम में एक माह तक चलने वाले अखंड रुद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय महायज्ञ काे लेकर सिद्धस्थल जाेगीवाला मंदिर से निकाली भव्य कलश यात्रा....

डाबर धाम स्थित श्री बाबा मेहूंनाथ आश्रम में एक माह तक चलने वाले अखंड रुद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय महायज्ञ काे लेकर सिद्धस्थल जाेगीवाला मंदिर से निकाली भव्य कलश यात्रा....

Bhiwani, Bhiwani | Jul 28, 2026

भिवानी में बिना लाइसेंस के अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

*पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद।*

पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को जिले में बिना लाइसेंस के अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों की पालना में कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी ने बिना लाइसेंस के अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

दिनांक 27.07.2026 को सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी के मुख्य सिपाही राजीव अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त व अपराध रोकथाम ड्यूटी के दौरान देवीलाल चौक, भिवानी में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चारा मंडी भिवानी के अंदर जाने वाले रास्ते पर खड़ा है, जिसके पास बिना लाइसेंस का अवैध हथियार है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत बताए गए स्थान पर रेड की और एक व्यक्ति को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

*गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन पुत्र संजय निवासी गांव खरक खुर्द, जिला भिवानी के रूप में हुई है।*

*पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद की है।*

आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शहर भिवानी में मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त अवैध हथियार अपने एक दोस्त से लेकर आया था। पुलिस आरोपी से अवैध हथियार के स्रोत एवं अन्य पहलुओं के संबंध में भी गहनता से जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए।

पुलिस प्रवक्ता
जिला पुलिस भिवानी।।

भिवानी में बिना लाइसेंस के अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार *पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद।* पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को जिले में बिना लाइसेंस के अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों की पालना में कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी ने बिना लाइसेंस के अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दिनांक 27.07.2026 को सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी के मुख्य सिपाही राजीव अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त व अपराध रोकथाम ड्यूटी के दौरान देवीलाल चौक, भिवानी में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चारा मंडी भिवानी के अंदर जाने वाले रास्ते पर खड़ा है, जिसके पास बिना लाइसेंस का अवैध हथियार है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत बताए गए स्थान पर रेड की और एक व्यक्ति को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। *गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन पुत्र संजय निवासी गांव खरक खुर्द, जिला भिवानी के रूप में हुई है।* *पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद की है।* आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शहर भिवानी में मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त अवैध हथियार अपने एक दोस्त से लेकर आया था। पुलिस आरोपी से अवैध हथियार के स्रोत एवं अन्य पहलुओं के संबंध में भी गहनता से जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए। पुलिस प्रवक्ता जिला पुलिस भिवानी।।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 28, 2026

सेवा, सदाचार और सत्संग से ही सार्थक होता है मानव जीवन : परमसंत सतगुरु कँवर साहेब जी महाराज

दिनोद, 28 जुलाई। आगामी गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों में जुटे सैकड़ों सेवादारों को संबोधित करते हुए दिनोद धाम स्थित राधास्वामी आश्रम में परमसंत सतगुरु कँवर साहेब जी महाराज ने सेवा, भक्ति, सत्संग, कर्म और मानव जीवन के उद्देश्य पर प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए।गुरु महाराज ने कहा कि सेवा भक्ति का सर्वोत्तम स्वरूप है। निस्वार्थ भाव से परमार्थ वही व्यक्ति कर सकता है जो अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करता हो। पहले स्वयं को पात्र बनाना आवश्यक है, क्योंकि बिना पात्रता के कुछ भी प्राप्त नहीं होता। संतमत मनुष्य के भ्रम दूर कर उसे सेवा, सदाचार और परमात्मा के सच्चे मार्ग पर चलना सिखाता है। जैसे सुनार खोटे सोने को भी संभालकर उसका सदुपयोग करता है, उसी प्रकार संत किसी जीव की उपेक्षा नहीं करते, बल्कि सभी को उनके भाव और पात्रता के अनुसार आध्यात्मिक उन्नति का अवसर देते हैं।उन्होंने कहा कि मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य अपने अंतर में झांककर परमात्मा की खोज करना है। प्रत्येक श्वास अनमोल है और प्रभु-भजन के बिना बीतने वाला जीवन व्यर्थ है। कर्म का सिद्धांत अटल है—जो बोओगे वही काटोगे। इसलिए किसी को कष्ट न दें, क्योंकि जो पीड़ा हमें होती है, वही दूसरे को भी होती है। प्रभु के दरबार में न छल चलता है, न रिश्वत और न ही कोई चतुराई।सत्संग की महिमा बताते हुए गुरु महाराज ने कहा कि जहाँ सत्संग होता है वहीं परमात्मा का निवास होता है, लेकिन सत्संग केवल कानों से नहीं बल्कि हृदय से ग्रहण करना चाहिए। संत अनुभव के भंडार हैं और उनकी संगति मनुष्य के जीवन को नई दिशा देती है। सच्ची लगन केवल परमात्मा से लग सकती है और गुरु का वचन सभी मंत्रों का सार है।
पलटू साहब का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने बताया कि कैसे भगवान ने स्वयं उन्हें अपनी भूल का बोध कराया और उसी घटना ने उनके जीवन को भक्ति की ओर मोड़ दिया। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में भी परमात्मा अनेक अवसर प्रदान करता है, लेकिन संकीर्ण सोच के कारण हम उन्हें पहचान नहीं पाते। मन निर्मल होगा तो परमात्मा कभी दूर नहीं रहेगा।
सेवादारों को प्रेरित करते हुए गुरु महाराज ने एक सुंदर उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि जब एक कौआ बाज को बार-बार परेशान करने लगा तो बाज ने उससे उलझने के बजाय अपनी उड़ान और ऊँची कर ली। ऊँचाई बढ़ते ही कौआ स्वयं पीछे छूट गया। इसी प्रकार संसार रूपी कौओं की आलोचनाओं और बाधाओं में उलझने के बजाय अपने कर्म, चरित्र और साधना की उड़ान इतनी ऊँची कर लो कि नकारात्मकता स्वयं आपका पीछा छोड़ दे।
महाभारत के संजय और धृतराष्ट्र के संवाद का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल विज्ञान नहीं बल्कि आध्यात्मिक शक्ति और परा विद्या का उदाहरण है। जब मन की वृत्तियाँ एकाग्र हो जाती हैं तो असंभव प्रतीत होने वाले कार्य भी संभव हो जाते हैं। समय की महत्ता बताते हुए उन्होंने कहा कि विवेकवान व्यक्ति समय की चाल को पहले ही पहचान लेता है।
गुरु महाराज ने सेवादारों को सावधानी का संदेश देते हुए कहा कि सेवा पूरे समर्पण से करें, लेकिन आसपास के वातावरण के प्रति भी सदैव सजग रहें, क्योंकि “सावधानी में ही बचाव है।” सही मार्ग का चयन ही सफलता की आधी जीत है।अपने सत्संग के समापन में उन्होंने कहा कि भक्ति किसी लेन-देन का विषय नहीं, बल्कि शुद्ध भावना और दृढ़ लगन का नाम है। केवल ग्रंथों का अध्ययन पर्याप्त नहीं, बल्कि प्रभु-नाम को जीवन में उतारना आवश्यक है। मरना आसान है, किंतु मानव जीवन के सभी दायित्व निभाते हुए सत्कर्मों से अमर बनना कठिन है। संत इसी कठिन मार्ग को सरल बनाकर मनुष्य को जीवन के वास्तविक आनंद और परमात्मा की ओर अग्रसर करते हैं।

सेवा, सदाचार और सत्संग से ही सार्थक होता है मानव जीवन : परमसंत सतगुरु कँवर साहेब जी महाराज दिनोद, 28 जुलाई। आगामी गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों में जुटे सैकड़ों सेवादारों को संबोधित करते हुए दिनोद धाम स्थित राधास्वामी आश्रम में परमसंत सतगुरु कँवर साहेब जी महाराज ने सेवा, भक्ति, सत्संग, कर्म और मानव जीवन के उद्देश्य पर प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए।गुरु महाराज ने कहा कि सेवा भक्ति का सर्वोत्तम स्वरूप है। निस्वार्थ भाव से परमार्थ वही व्यक्ति कर सकता है जो अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करता हो। पहले स्वयं को पात्र बनाना आवश्यक है, क्योंकि बिना पात्रता के कुछ भी प्राप्त नहीं होता। संतमत मनुष्य के भ्रम दूर कर उसे सेवा, सदाचार और परमात्मा के सच्चे मार्ग पर चलना सिखाता है। जैसे सुनार खोटे सोने को भी संभालकर उसका सदुपयोग करता है, उसी प्रकार संत किसी जीव की उपेक्षा नहीं करते, बल्कि सभी को उनके भाव और पात्रता के अनुसार आध्यात्मिक उन्नति का अवसर देते हैं।उन्होंने कहा कि मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य अपने अंतर में झांककर परमात्मा की खोज करना है। प्रत्येक श्वास अनमोल है और प्रभु-भजन के बिना बीतने वाला जीवन व्यर्थ है। कर्म का सिद्धांत अटल है—जो बोओगे वही काटोगे। इसलिए किसी को कष्ट न दें, क्योंकि जो पीड़ा हमें होती है, वही दूसरे को भी होती है। प्रभु के दरबार में न छल चलता है, न रिश्वत और न ही कोई चतुराई।सत्संग की महिमा बताते हुए गुरु महाराज ने कहा कि जहाँ सत्संग होता है वहीं परमात्मा का निवास होता है, लेकिन सत्संग केवल कानों से नहीं बल्कि हृदय से ग्रहण करना चाहिए। संत अनुभव के भंडार हैं और उनकी संगति मनुष्य के जीवन को नई दिशा देती है। सच्ची लगन केवल परमात्मा से लग सकती है और गुरु का वचन सभी मंत्रों का सार है। पलटू साहब का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने बताया कि कैसे भगवान ने स्वयं उन्हें अपनी भूल का बोध कराया और उसी घटना ने उनके जीवन को भक्ति की ओर मोड़ दिया। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में भी परमात्मा अनेक अवसर प्रदान करता है, लेकिन संकीर्ण सोच के कारण हम उन्हें पहचान नहीं पाते। मन निर्मल होगा तो परमात्मा कभी दूर नहीं रहेगा। सेवादारों को प्रेरित करते हुए गुरु महाराज ने एक सुंदर उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि जब एक कौआ बाज को बार-बार परेशान करने लगा तो बाज ने उससे उलझने के बजाय अपनी उड़ान और ऊँची कर ली। ऊँचाई बढ़ते ही कौआ स्वयं पीछे छूट गया। इसी प्रकार संसार रूपी कौओं की आलोचनाओं और बाधाओं में उलझने के बजाय अपने कर्म, चरित्र और साधना की उड़ान इतनी ऊँची कर लो कि नकारात्मकता स्वयं आपका पीछा छोड़ दे। महाभारत के संजय और धृतराष्ट्र के संवाद का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल विज्ञान नहीं बल्कि आध्यात्मिक शक्ति और परा विद्या का उदाहरण है। जब मन की वृत्तियाँ एकाग्र हो जाती हैं तो असंभव प्रतीत होने वाले कार्य भी संभव हो जाते हैं। समय की महत्ता बताते हुए उन्होंने कहा कि विवेकवान व्यक्ति समय की चाल को पहले ही पहचान लेता है। गुरु महाराज ने सेवादारों को सावधानी का संदेश देते हुए कहा कि सेवा पूरे समर्पण से करें, लेकिन आसपास के वातावरण के प्रति भी सदैव सजग रहें, क्योंकि “सावधानी में ही बचाव है।” सही मार्ग का चयन ही सफलता की आधी जीत है।अपने सत्संग के समापन में उन्होंने कहा कि भक्ति किसी लेन-देन का विषय नहीं, बल्कि शुद्ध भावना और दृढ़ लगन का नाम है। केवल ग्रंथों का अध्ययन पर्याप्त नहीं, बल्कि प्रभु-नाम को जीवन में उतारना आवश्यक है। मरना आसान है, किंतु मानव जीवन के सभी दायित्व निभाते हुए सत्कर्मों से अमर बनना कठिन है। संत इसी कठिन मार्ग को सरल बनाकर मनुष्य को जीवन के वास्तविक आनंद और परमात्मा की ओर अग्रसर करते हैं।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 28, 2026

भिवानी में गौ सम्मान आह्वान अभियान, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग

भिवानी में गौ सम्मान आह्वान अभियान, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग

Bhiwani, Bhiwani | Jul 28, 2026