बेहट: अनवरपुर में दिन दहाड़े चोर ने मेडिकल स्टोर का गल्ला तोड़कर नकदी चुराई, घटना सीसीटीवी में कैद
अनवरपुर बस स्टैंड के पास स्थित देव मेडिकल स्टोर में दिनदहाड़े चोर ने गल्ला तोड़कर लगभग ₹17 हजार की नकदी चोरी कर ली। चोरी की पूरी वारदात मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।