बदायूं: ततारपुर गांव में शिकायत करने पर 10 लोगों ने 5 लोगों को लोहे की रॉड व लाठी-डंडा मारकर किया घायल, एक की हालत गंभीर
Budaun, Budaun | Apr 25, 2026 बदायूं के थाना कादरचौक ततारपुर गांव में शिकायत करने पर 10 लोगों ने गांव के रहने वाले राजेंद्र पुत्र शिवलाल, भाग्यवती पत्नी शिवलाल, केशव पुत्र राजेंद्र, भानु प्रताप पुत्र राजेंद्र व रामपाल पुत्र शिवलाल को लोहे की रॉड व लाठी - डंडा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां चिकित्सकों ने रामपाल को रैफर कर दिया है।