गुना नगर: राजपुरा गांव में नरवाई में आग लगने से 3 बच्चे व 1 व्यक्ति झुलसे, 2 की मौत, एसपी को दिया ज्ञापन
गुना में राघोगढ़ ब्लॉक के राजपुरा गांव में 30 अप्रैल 2026 को गावरी गांव के एक व्यक्ति ने खेत की नरवाई में आग लगा दी जिसकी चपेट में आने से तीन बच्चे और एक व्यक्ति गंभीर झुलस गए, दो बच्चों की मौत हो गई 18 मई को गुर्जर समाज और पीड़ित परिवारो ने एसपी ऑफिस में SP को ज्ञापन दिया। दोषीयो पर कड़ी कार्यवाही और धाराए बढ़ाने की मांग की, एसपी ने आश्वासन दिया है।