बलिया: बेल्थरा रोड तहसील में होगा मुख्य तहसील दिवस का आयोजन
Ballia, Ballia | Jun 5, 2026 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जन समस्याओं के त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है। जिलाधिकारी शुक्रवार को बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाता है।