बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन के अवसर पर रजौन में जदयू कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्म दिवस मनाया। रविवार करीब 3:00 बजे सभी कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे और के काट कर समारोह पूर्वक विकास दिवस के रूप में जन्मदिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिना बिहार का विकास संभव नहीं है।