कवर्धा: सुदूर वनांचल भुरसीपकरी में कलेक्टर की रात्रि चौपाल, पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए सेनेटरी वेल योजना
जिले के अंतिम छोर में बसे बोड़ला विकासखंड के बैगा बाहुल्य सुदूर वनांचल ग्राम भुरसीपकरी में कलेक्टर गोपाल वर्मा ने रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने बैगा आदिवासियों के साथ जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही कई मामलों में अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल की गंभीर समस्या से अवगत