फिरोजाबाद से बाजीदपुर होकर फतेहाबाद जा रहे किसान की टेंपो में सवारी बनकर बैठे शातिर ने जेब काट दी। तथा ₹50000 लेकर चंपत हो गया। पीड़ित द्वारा इसकी सूचना पहले थाना फतेहाबाद में बाद में थाना डौकी में दी गई। डौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।पीड़ित सुरेश चंद अपनी पुत्री को छोड़ने फतेहाबाद जा रहे थे।