गिरिडीह: तंबाकू निषेध दिवस पर गायत्री परिवार की जागरूकता रैली, 500 लोगों ने नशा छोड़ने का लिया संकल्प
अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर पचंबा समेत जिले के विभिन्न स्थानों पर रविवार सुबह 9 बजे से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पचंबा स्थित एक आवास में पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें बच्चों ने तंबाकू के दुष्प्रभाव को अपने चित्र में दर्शाया।इधर गांवा प्रखंड में 11 स्थानों में तंबाकू उन्मूलन रैली निकाली गई ।