कोल: RTO ऑफिस के पीछे से पुलिस ने चोरी की साइकिल के साथ शातिर चोर को किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Feb 23, 2025 थाना बन्नादेवी पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा संख्या 141/2025 धारा 305 BNS में फरार अभियुक्त मोहसिन पुत्र सल्लू निवासी नगला पटवारी को चोरी की साइकिल के साथ आरटीओ ऑफिस के पीछे खाली मैदान से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करने के उपरांत अभियुक्त को समय रहते न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।