कोल: दादों में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आए व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, परिवार में मचा कोहराम
Koil, Aligarh | Feb 23, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ केथाना दादों इलाके के गांव नगला सड़क की है। जहां हाई टेंशन लाइन की चपेट में आए 35 वर्षिय व्यक्ति की मौत हो गई।जिसके उपरांत परिजनों के द्वारा सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया है।इधर पुलिस के द्वारा रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया।