कोल: जंगलगढ़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिवार ने पत्नी, सास व साले पर हत्या का लगाया आरोप
Koil, Aligarh | Feb 23, 2025 अलीगढ़ के थाना देहलीगेट इलाके के जंगलगढ़ी में 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों के द्वारा मृतक की पत्नी सास और उसके साले पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इधर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी रविवार की शाम करीब 5:00 बजे भेज दिया।