सहारनपुर की थाना कुतुबशेर पुलिस ने आरोपी के कब्जे और निशानदेही पर तीन थाना क्षेत्रों में हुई चोरियों से जुड़ा सामान बरामद किया है। बरामदगी में सात इनवर्टर, नौ बड़ी बैटरियां, पांच छोटी बैटरियां, एक प्रेस, एक गैस सिलेंडर, 12 हजार रुपये नकद और एक अवैध चाकू शामिल है।