राजातालाब: शिवरामपुर में पाइप हटाने के विवाद में मारपीट, एक व्यक्ति घायल; चार के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
पाइप हटाने के विवाद में मारपीट, एक घायल; चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में पाइप हटाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना शिवरामपुर गांव की है, जहां राजकुमार पाल ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।