सिवनी: ऑपरेशन मुस्कान: डूण्डासिवनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 8 घंटे में नाबालिग बालिका सकुशल बरामद
Seoni, Seoni | Apr 12, 2026 सिवनी के डूण्डासिवनी थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत तेज कार्रवाई करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को महज 8 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया। रविवार को बताया गया कि ग्राम बंजारी से बालिका के लापता होने की शिकायत दर्ज हुई थी। एसपी सुनील मेहता के निर्देशन में तत्काल टीम गठित कर तलाश शुरू की गई।