बांसवाड़ा: महात्मा गांधी जयंती पर स्वच्छता का संदेश: सभापति रावत और उपसभापति ने पार्षदों के साथ बस स्टैंडों पर चलाया सफाई अभियान
महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 'स्वच्छता पखवाड़ा' अभियान के तहत शहर में व्यापक सफाई अभियान एचलाया गया। इस दौरान नगर परिषद सभापति मुकेश रावत, उपसभापति चंकि शाह एवं भाजपा के पार्षदों ने एकजुट होकर शहर के रोडवेज बस स्टैंड और निजी बस स्टैंड पर खुद झाड़ू थामकर सफाई की।अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों ने बस स्टैंड परिसर, प्रतीक्षालयों में सफाई अभियान चलाया गया।