उधवा: दरगाहडंगा पीर मजार में ईद-मिलाद-उन-नबी पर तैयारी को लेकर बैठक आयोजित
उधवा प्रखंड क्षेत्र के पतौड़ा पंचायत अंतर्गत दरगाहडंगा पीर मजार में आगामी 26 अगस्त को मनाएं जाने वाले ईद मिलादुन्नबी के तैयारी को लेकर गुरुवार को मदरसा पीर बाबा बहाउद्दीन कादरी ट्रस्ट परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुफ्ती मुमताज हुसैन ने किया।