औरैया: दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात फार्मासिस्ट मृदुल सिंह पाल बने अध्यक्ष, लोगों ने दी बधाई
दिबियापुर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन इकाई के पुनर्गठन के लिए सीएचसी में शनिवार को द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। इसमें प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र वर्मा, चुनाव अधिकारी समता वर्मा व चुनाव ऑडीटर संजय सिंह भदौरिया की उपस्थिति में शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव कराया गया। इसमें मृदुल सिंह पाल को अध्यक्ष चुना गया।