सिल्ली: सिल्ली में हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए सुदेश महतो
Silli, Ranchi | Jun 30, 2026 सिल्ली नगर के हाट बगान में आयोजित पावन हरिनाम संकीर्तन में आजसू पार्टी सुप्रीमो एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।