वारिसलीगंज: दौलतपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक मारी पलटी बाइक पर बैठी एक महिला जख्मी अस्पताल में भर्ती
वारसलीगंज प्रखंड के दौलतपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक पलटी मार दी। जहां बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। जख्मी महिला की पहचान रूपा कुमारी के रूप में की गई है। बाइक चला रही युवक को हल्की चोट लगी है। स्थानीय लोगों ने मदद किया और फिर अस्पताल में भर्ती कराया है।