इटावा-: शादी के महज 19 दिन बाद एक नवविवाहित युवक की मौत से इलाके मे सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी पत्नी को किसी दूसरे युवक के साथ देख लिया था, जिसके बाद बीच बाजार दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। पति-पत्नी के बीच हुए इस हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि पत्नी के प्रेम प्रसंग की आशंका को लेकर दोनों के बीच काफी तीखा विवाद हुआ था। इसी विवाद के अगले दिन युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया।