ग्वालियर गिर्द: मुंबई का साजिद गनमैन और बाउंसर के साथ पहुंचा, रिश्तेदार ने सवाल उठाए तो धमकाया
मुंबई के रहने वाले साजिद शेख के खिलाफ माधवगंज पुलिस ने डॉक्टर जीशान खान की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।दरअसल जीशान खान के परिवार में 24 अप्रैल को लिंक रोड पर एक मैरिज गार्डन में शादी थी।जहां मुंबई का साजिद शेख अपने चार गनमैन और दो बाउंसर के साथ पहुंचा था डॉक्टर जीशान खान ने जब साजिद शेख से गनमैन और बाउंसर की मौजूदगी पर सवाल उठाए तो वह शादी से चला गया।