बाड़मेर: बालोतरा: भांडियावास के पास बोलेरो पलटने से 3 लोगों की मौत, 4 घायल
Barmer, Barmer | May 28, 2026 पचपदरा के भांडियावास के पास बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। बोलेरो गाड़ी पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए। घायलों में से 2 गंभीर रूप से घायल लोगों को जोधपुर रेफर किया गया है। मृतक और घायल सभी बाड़मेर के चौहटन के निवासी बताए जा रहे हैं।