बेगूसराय: निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डीटीओ ऑफिस से रिश्वत लेते दो गिरफ्तार
बेगूसराय में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला परिवहन कार्यालय यानी डीटीओ ऑफिस में छापेमारी कर एक क्लर्क और उसके कथित दलाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। वाहन ट्रांसफर कराने के नाम पर छह हजार रुपये घूस लेने का आरोप है। कार्रवाई के बाद डीटीओ कार्यालय में हड़कंप मच गया।