पटियाली: कस्बा के हजरत अमीर खुसरो स्कूल में मिशन शक्ति व साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को दी गई अहम जानकारी
पटियाली हजरत अमीर खुसरो स्कूल में मिशन शक्ति एवं साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। थाना SHO अजयवीर सिंह ने छात्रों को साइबर ठगी के तरीकों से सावधान रहने की सलाह दी और बताया कि पुलिस कभी पैसे नहीं मांगती। उपनिरीक्षक इशहाक हुसैन ने 1930 हेल्पलाइन पर तुरंत सूचना देने की अपील की। महिला आरक्षी स्वाति ने छात्राओं को सुरक्षा व अधिकारों की जानकारी दी।